Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष:8 घायल, एक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल 8 लोग घायल हो गए। कब्जे को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्ष प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष कथित तौर पर बंजर जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 8 घायल, एक की हालत गंभीर संघर्ष में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। बाकी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। छप्पर में लगाई आग, दो बाइक फूंकी हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जानवरों के लिए बनाए गए छप्पर में आग लगा दी। आग में छप्पर की सरिया जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दो मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले भी हुई थी हत्या गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ट्रेड डील, मोदी ने बेचे किसानों के हित:किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, सरकार पर बोला हमला
    Next Article
    जिलाधिकारी-एसएसपी ने चोला क्षेत्र में किया निरीक्षण:बुलंदशहर में होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment