Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो आज ताजमहल देखेंगे:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, यहां से जयपुर जाएंगे

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार सुबह ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वह करीब 1 घंटे तक ताजमहल परिसर में रहेंगे। इसके बाद वह जयपुर के रवाना हो जाएंगे। रविवार को एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक सुरक्षा व्यवस्था और रूट का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के जवान भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। होटल अमर विलास में लंच करेंगे मार्को रूबियो सोमवार सुबह 8:55 बजे विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास जाएंगे। इसके बाद बैटरी कार के जरिए ताजमहल परिसर पहुंचेंगे। उनका सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक ताजमहल भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। ताजमहल देखने के बाद वह होटल अमर विलास में लंच करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से ताजमहल तक हुआ रिहर्सल रविवार को पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरे दौरे का रिहर्सल किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों को परखा गया। ताजमहल परिसर में मुख्य मकबरे तक उनकी एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। पर्यटकों की एंट्री कुछ देर रोकी जा सकती है प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मार्को रूबियो के मुख्य मकबरे के दौरे के दौरान कुछ समय के लिए पर्यटकों का प्रवेश रोका जा सकता है। ताजमहल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है, ताकि दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:लखनऊ जोन की टीमें लेंगी हिस्सा, तीन दिन चलेंगे मुकाबले
    Next Article
    औरैया में अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित:देश के नामी शायरों की ग़ज़लों पर झूमे श्रोता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment