Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:लखनऊ जोन की टीमें लेंगी हिस्सा, तीन दिन चलेंगे मुकाबले

    1 day ago

    1

    0

    उन्नाव में 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। लखनऊ जोन की यह प्रतियोगिता जिले के ग्राम सरैंया स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शुभारंभ मैच खेला गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों से महिला और पुरुष दोनों वर्गों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 27 मई को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर जिले के खेल प्रेमियों और पुलिस विभाग में काफी उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करती हैं। सफल आयोजन के लिए मैदान की सजावट, खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्टेडियम परिसर में चिकित्सा, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह सहित कई अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-BHU के दो प्रोफेसर को आज मिलेगा पदम-पुरस्कार:डा. श्याम सुंदर और एसिड अटैक पीड़िता मंगला को अवार्ड देंगी राष्ट्रपति
    Next Article
    अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो आज ताजमहल देखेंगे:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, यहां से जयपुर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment