Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू:बाराबंकी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा की घोषणा के साथ ही जिले के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अनुमान है कि इस बार 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। यात्रा से पहले अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय में एक विशेष शिविर लगाया गया है। पिछले तीन दिनों से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती संख्या के मद्देनजर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि पहले एक डॉक्टर तैनात होता था, लेकिन अब तीन डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. निशांत प्रकाश, डॉ. आफताब अंसारी और एआरओ महेंद्र सिंह की टीम उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके। श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति भी यात्रा की तैयारियों में सक्रिय है। समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि मनोज सिन्हा द्वारा यात्रा की आधिकारिक घोषणा के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन और समिति मिलकर यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में भाजपा की बैठक, नारी शक्ति वंदन अभियान पर:15 अप्रैल को स्कूटी-बाइक रैली, 18 अप्रैल तक सम्मेलन व पदयात्राएं होंगी
    Next Article
    पनकी में पुलिसवालों की पिटाई से दिव्यांग चौकीदार की मौत:परिजनों का आरोप- ठेके में शराब पीने के विरोध में पीटा, बेहोश होने पर भाग निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment