Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में पुलिसवालों की पिटाई से दिव्यांग चौकीदार की मौत:परिजनों का आरोप- ठेके में शराब पीने के विरोध में पीटा, बेहोश होने पर भाग निकले

    3 hours ago

    1

    0

    पनकी में शराब के ठेके के पास 3 दिन पहले बेसुध मिले दिव्यांग चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठेके में शराब पीने पर डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि 9 अप्रैल को वह अपने साथी के साथ शराब पीने गया था, जहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। विरोध करने पर उसकी डंडों से बेरहमी से पिटाई की। बेसुध होने पर पुलिसकर्मी छोड़कर भाग निकले। 9 अप्रैल की शाम साथी संग गया था पनकी जमुई निवासी दिव्यांग धर्मेंद्र गौतम (36) इस्पात नगर स्थित फैक्ट्री में चौकीदार थे। परिवार में मां चंद्रा, भाई सरवन, हरिशचंद्र और शशि कपूर है। भतीजे कुलदीप ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम को चाचा धर्मेंद्र अपने साथी के साथ इस्पात नगर स्थित ठेके शराब पीने के लिए गए थे। इस दौरान वहां गश्त कर रही डॉयल –112 की गाड़ी पहुंची, जिससे उतरे दो पुलिसकर्मियों ने ठेके में शराब पीने पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साए धर्मेंद्र ने पुलिसकर्मियों संग गाली–गलौज शुरू कर दी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की, बेसुध होने पर पुलिसकर्मी उसे छोड़कर भाग निकले। इलाकाई लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कॉर्डियोलॉजी रेफर कर दिया। सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पनकी पुलिस मामले पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है, मौके पर पहुंच कर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने घटना से इंकार कर दिया। घटना के दिन गश्त पर डॉयल–112 की कौन सी गाड़ी थी, इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू:बाराबंकी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    कुआनो नदी की बदहाली पर अभाविप का विरोध:प्रदूषण रोकने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment