Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा:नेशनल इंस्टिट्यूट की रिसर्च, 85% क्षेत्र संवेदनशील; रूट के करीब सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत

    10 hours ago

    1

    0

    अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर बड़े हादसे का खतरा है। जम्मू-कश्मीर में 35 किमी लंबे बालटाल-अमरनाथ-पंजतरनी-पोथपत्री मार्ग के करीब 85% हिस्सा भूस्खलन के लिए संवेदनशील है। किसी बड़े नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा उपाय जरूरी हैं। जम्मू स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी के अध्ययन में 16.2% क्षेत्र को बेहद संवेदनशील और 68.1% को मध्यम संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। तेज बारिश, बादल फटने, कमजोर चट्टान और सड़क निर्माण से ढलानें अस्थिर हो रही हैं। शोधकर्ताओं ने 1994 से 2024 के बीच बालटाल घाटी में 45 मिमी से अधिक बारिश की 54 घटनाएं दर्ज कीं। इनमें 15 मानसून के दौरान हुईं। 2025 में भूस्खलन में करीब 500 श्रद्धालु फंस गए थे 2022 में गुफा के पास बादल फटने से 16 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2025 में भूस्खलन में करीब 500 श्रद्धालु फंस गए थे। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,800 मीटर (12,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। पिछले दो दशकों में हर साल यहां औसतन 3 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। संकरे रास्तों पर फंसने का डर, बचाव भी मुश्किल अमरनाथ रूट पर खतरा सिर्फ मलबा गिरने तक सीमित नहीं रहता। पहलगाम मार्ग पर चंदनवाड़ी से शेषनाग और पंचतरणी तक रास्ता कई जगह खड़ी ढलानों और संकरी पहाड़ियों के बीच से गुजरता है। कई हिस्सों में एक साथ दो लोगों की आवाजाही भी मुश्किल है। ऐसे में अगर मलबा गिर जाए या रास्ता कट जाए तो यात्रियों के आगे-पीछे दोनों तरफ फंसने की आशंका रहती है। दुर्गम हालात में राहत दलों के लिए मौके तक पहुंचना और घायलों को सुरक्षित निकालना भी चुनौती बन जाता है। घोड़ों-पालकियों के कारण रास्ता खाली कराना और मुश्किल होता है। पांच वर्षों में 22.17 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचे अमरनाथ यात्रा में हर साल औसतन करीब 4.4 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले पांच वर्षों यानी 2022 से 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 22.17 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। भूस्खलन के चलते इस साल यात्रा 20 दिन पहले ही रोक दी गई थी लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते खराब हो जाने के चलते इस साल यात्रा 20 दिन पहले ही खत्म कर दी गई थी। यात्रा 9 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दी गई थी। जबकि यात्रा समापन की तारीख 28 अगस्त थी। हालांकि, पारंपरिक छड़ी मुबारक कार्यक्रम के साथ इसका औपचारिक धार्मिक समापन 28 अगस्त को ही हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 2026 में 6 राज्यों में 120 से ज्यादा जानें गईं
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सोना साल में सबसे सस्ता; भारत से फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को ट्रॉफी; मोदी बोले- दुनिया जंग, भारत शांति की बात कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment