Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Guru Nanak Jayanti पर 3,091 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचेंगे, Wagah Border पर होगा स्वागत

    3 hours from now

    1

    0

    (एम जुल्करनैन) लाहौर, 20 नवंबर गुरु नानक देव की 557वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोहों में शामिल होने के लिए भारत से 3,000 से अधिक सिख श्रद्धालुओं के वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहिउद्दीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पाकिस्तान सरकार ने 3,091 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए हैं।ये श्रद्धालु आगामी रविवार को वाघा सीमा के रास्ते यहां पहुंचेंगे।’’ उन्होंने बताया कि ईटीपीबी के सचिव नासिर मुश्ताक, पंजाब के मंत्री एवं पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार रमेश सिंह अरोड़ा और अन्य अधिकारी भारत से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। मोहिउद्दीन ने बताया कि गुरु नानक देव की जयंती का मुख्य समारोह 24 नवंबर को ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ईटीपीबी ने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और जिला प्रशासन के समन्वय से श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।’’ उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर, ठहरने की व्यवस्था, लंगर (सामुदायिक भोजन), सुरक्षा और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 22 नवंबर को पाकिस्तान पहुंचने के बाद श्रद्धालु ननकाना साहिब जाएंगे। इसके अनुसार अगले दिन वे जिले के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे और इसके बाद गुरुद्वारा जन्म स्थान में जयंती के मुख्य समारोह में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump का दावा: अगले 10 साल में Nuclear Weapons के मामले में बराबरी कर लेगा चीन
    Next Article
    Peru के Andes पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का तेज Earthquake, नहीं हुआ कोई नुकसान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment