Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump का दुनिया के लिए बड़ा अलर्ट! परमाणु शक्ति में होगा उलटफेर! 2030 तक 1,000 से ज्यादा होंगे परमाणु हथियार

    3 hours from now

    1

    0

    वैश्विक भू-राजनीति और परमाणु निरस्त्रीकरण के मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक के ठीक एक दिन बाद चीन की बढ़ती परमाणु शक्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन बहुत तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का विस्तार कर रहा है और अगले एक दशक में वह इस मामले में अमेरिका की बराबरी कर सकता है। रूस और अमेरिका के पास हजारों परमाणु हथियार हैं और इस मामले में दोनों देश दुनिया में सबसे आगे हैं। वहीं, चीन भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा तेजी से बढ़ा रहा है। चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर अपनी वार्षिक समीक्षा में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने कहा कि 2024 के अंत तक चीन के पास 600 से कुछ अधिक परमाणु हथियार थे, लेकिन जिस गति से वह इनकी संख्या बढ़ा रहा है, उसे देखते हुए 2030 तक उसके पास 1,000 से अधिक परमाणु हथियार होने की संभावना है। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चीन के परमाणु हथियारों के बढ़ते जखीरे का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वे अगले 10 साल में हमारी बराबरी कर लेंगे। वे बहुत तेजी से परमाणु हथियार बना रहे हैं और उनके पास पहले से ही बड़ी संख्या में ऐसे हथियार हैं।’’ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में शी और पुतिन के साथ हुई शिखर बैठक के बाद इस बारे में पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी की। चीन और रूस को लंबे समय से अमेरिका का प्रतिद्वंद्वी माना जाता रहा है। ट्रंप के साथ मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न इन तीनों देशों के बीच बातचीत बेहद जरूरी है। रुबियो ने कहा, ‘‘दुनिया के अधिकतर परमाणु हथियार इन तीन देशों के पास हैं। यह सोचना कि इन तीनों देशों के नेताओं को नियमित रूप से बातचीत नहीं करनी चाहिए, न केवल बेतुका है बल्कि खतरनाक भी है।’’ त्रिपक्षीय बैठक के बाद तीनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे ‘‘परमाणु हथियारों से जुड़े जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए बातचीत करेंगे।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Philippines में Air Niugini विमान की Emergency Landing, बाल-बाल बचे 146 लोग
    Next Article
    Donald Trump का दावा: अगले 10 साल में Nuclear Weapons के मामले में बराबरी कर लेगा चीन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment