Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi बिहार को देंगे सौगात, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं और Nitish Setu का उद्घाटन

    4 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली जिले का दौरा करेंगे और गंगा नदी पर बने छह लेन के पुल सहित लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री का मई के बाद प्रदेश का यह पहला दौरा होगा। मई में वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए थे। चौधरी बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता हैं।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर वैशाली और पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत संबंधित राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित अवधि के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक भी लगाई गई है। वैशाली के बिदुपुर प्रखंड को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ने वाले 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।इस परियोजना की परिकल्पना नीतीश कुमार के कार्यकाल में की गई थी और उन्हीं के कार्यकाल में इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री वैशाली में ‘नीतीश सेतु’ का दौरा करेंगे। इसके बाद अपराह्न करीब दो बजे वह लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।’’ हालांकि, पुल के नामकरण को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।राजद भी कुछ समय के लिए नीतीश कुमार के साथ सत्ता में रह चुका है और वह इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, वे सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनका उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करना है।प्रधानमंत्री 100 पीएम-ई-बस को भी रवाना करेंगे जिससे राज्य में स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को और बढ़ावा मिलेगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 26,900 से अधिक लाभार्थियों का गृह प्रवेश समारोह भी आयोजित किया जाएगा जो शहरी परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment