Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    3 hours from now

    1

    0

    चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा और आनंदपुर साहिब की घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह आश्वासन सिख संस्थाओं द्वारा मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर बार-बार दिए गए ज्ञापनों के बीच आया है।एक महिला की शिकायत के बाद आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चावला ने एसजीपीसी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार
    Next Article
    Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment