Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

    3 hours ago

    1

    0

    ढाका, छह अक्टूबर बांग्लादेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित अवामी लीग के साथ ‘‘सुलह’’ करना ‘‘बुरी बात नहीं’’ है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी को ऐसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए आगे आना होगा। प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार जाहिद उर रहमान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। बांग्लादेश की राजनीति और अर्थव्यवस्था में व्याप्त असहज स्थिति के बीच, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नीत सरकार के किसी नेता की ओर से सुलह की दिशा में यह पहली टिप्पणी मानी जा रही है।रहमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवामी लीग के सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुलह की पहल करना बुरी बात नहीं है। बल्कि, अगर ऐसी पहल की जाती है तो यह अच्छा होगा।’’ जाहिद ने कहा, ‘‘उन्हें (मध्यस्थों को) अवामी लीग से संपर्क करना चाहिए। सुलह की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के जरिए बुनियादी आधार तैयार करना जरूरी है।अगर यह सुनिश्चित हो जाता है तो इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।’’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘‘मध्यस्थ’’ से उनका आशय किससे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?
    Next Article
    Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment