Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

    6 hours ago

    1

    0

    (सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, छह अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करने के लिए वार्ता का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी से इस्लामाबाद पहुंचने वाले प्रस्तावित लंबी दूरी की पदयात्रा को वापस लेने का आग्रह किया। शरीफ ने यह अपील पीटीआई द्वारा दो दिन पहले खैबर-पख्तूनख्वा के लक्की मरवत शहर से लंबी दूरी की पदयात्रा (लॉन्ग मार्च) शुरू किए जाने के दो दिन बाद की।पार्टी का आने वाले दिनों में राजधानी पहुंचकर धरना देने का इरादा है, ताकि सरकार पर खान को रिहा करने का दबाव बनाया जा सके। इस्लामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने के प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से लंबी पदयात्रा के ‘‘भयावह साये’’ फिर मंडराने लगे हैं। खान की पार्टी ने राजनीतिक मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए सरकार और उसके सहयोगी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रतिनिधियों के साथ लगातार दो दिन बातचीत की थी।शरीफ ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। उनका (पीटीआई का) केवल एक उद्देश्य था कि बातचीत सफल न हो।’’ इससे पहले, दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार दोपहर शुरू हुआ और पूरी रात जारी रहा। हालांकि, रविवार तड़के घोषणा की गई कि अगस्त 2023 से जेल में बंद खान से मुलाकात की अनुमति के मुद्दे पर बातचीत विफल हो गई।सूत्रों के अनुसार, खान की पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन वापस लेने से पहले जेल में उनसे मुलाकात की मांग की, जबकि सरकार का कहना था कि किसी भी मुलाकात से पहले प्रदर्शन समाप्त किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त
    Next Article
    अकेला नहीं है सऊदी! जानिए कितने दबे-छिपे दुश्मनों से लड़ रहे हूती?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment