Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद:दिन में परिसीमन बिल को समर्थन दिया था; लोकसभा में विपक्ष के साथ नहीं बैठेंगी सुप्रिया, सीट बदली

    13 hours ago

    1

    0

    सरकार को परिसीमन बिल पास कराने की राह आसान होती जा रही है। शनिवार शाम DMK के सांसद अमित शाह के घर पहुंचे हैं। शरद पवार की NCP और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगनमोहन रेड्डी की YSRCP के बाद शनिवार को एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने समर्थन का ऐलान किया है। तीनों के 34 सांसद हैं। वहीं BRS ने भी समर्थन का ऐलान किया। राज्यसभा में तीन सीटें है, लोकसभा में एक भी नहीं। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में सुप्रिया सुले की सीटिंग बदली गई है। अब वे कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी। परिसीमन बिल पर सरकार को समर्थन देने वाली DMK की सीटिंग भी INDIA ब्लॉक से अलग रहेगी। DMK के 22 सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करेंगे DMK की बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने कहा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़ाकर 59 की जाएं। DMK चाहती है कि सीटें बढ़ने के बाद भी संसद में राज्य की हिस्सेदारी करीब 7.2% बनी रहे। लोकसभा में DMK के 22, NCP (SP) के 8 और YSRCP के 4 सांसद हैं। इस तरह इन तीनों दलों के 34 सांसदों का समर्थन मिलने से लोकसभा में NDA की संख्या 320 से बढ़कर 354 हो जाएगी। बिल पास कराने के लिए कुल 540 सांसदों में दो तिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों के वोटों की जरूरत है। यानी सरकार को अभी 6 और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। पीएम ने पुराना VIDEO पोस्ट कर कहा- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण को लेकर 53 सेकेंड का पुराना वीडियो X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट को सरकार दूर करेगी और अपना पुराना वादा पूरा करेगी। पीएम मोदी का वीडियो PM मोदी का यह वीडियो 18 अप्रैल 2026 को देश के नाम संबोधन का है। शनिवार को उसी बयान के वीडियो की क्लिप PM मोदी ने पोस्ट की। उन्होंने कहा, ‘विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें नहीं रोक पाएंगी। मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए देश की 100% नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है।’ लोकसभा-राज्यसभा में क्या गणित हो सकता है, समझें खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन ने बैठक की परिसीमन बिल पर चर्चा करने के लिए INDIA ब्लॉक ने बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई। इस बैठक में DMK, NCP (SP), बीजू जनता दल और आम आदमी पार्टी को भी बुलाया गया था। AAP और बीजू जनता दल ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की खबर शनिवार सुबह खबर आई की शरद पवार की पार्टी NCP (SP) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, इसके बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद भी मांगे हैं। पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इस पर बिल का ड्राफ्ट देखने और पार्टी में अंदरूनी चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी बोले- परिसीमन बिल लोकतंत्र खत्म कर देगा:भाजपा चुनावी नक्शा बदलकर अपना फायदा चाहती है; मैं नहीं डरता, GEN-Z मेरे साथ
    Next Article
    आतंकी ने वडोदरा वायुसेना स्टेशन की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं:घर से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस मिले; पाकिस्तान के जैश हैंडलर के संपर्क में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment