Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतसर में घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया:शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया, गर्लफ्रेंड और उसका चचेरा भाई भी झुलसा

    20 hours ago

    1

    0

    अमृतसर में गर्लफ्रेंड ने चचेरे भाई से मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया। उसने शादी का पता चलने पर मिलने के बहाने घर बुलाया था, लेकिन कमरे में उसपर पेट्रोल डाल दिया। आग लगी तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोनों को भी अपनी तरफ खींच लिया। जिससे गर्लफ्रेंड और उसका भाई भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को पुलिस ने कस्टडी में लेते हुए बाहर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। पुलिस को पता चला कि युवती के ब्रेकअप करने के बाद युवक उसे मनाने के लिए वहां आया था। मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती युवक और युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इसके बारे में खुलासा करेगी। युवक की दो महीने पहले शादी हुई थी मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने कहा कि गांव बल खुर्द का संदीप सिंह को युवती ने बुलाकर परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। संदीप और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों पहले एक साथ काम करते थे। युवक की शादी करीब दो महीने पहले हो गई थी। इसका जब युवती को पता चला तो संदीप को घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को संदीप सिंह बाइक पर मजीठा में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर तक पहुंच गया। यहां उसने युवती को बुलाया और बात करने लगा। इसी बीच दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस हो गई। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। गुस्से में आकर पेट्रोल डाला, युवती-चचेरे भाई ने आग लगा दी पुलिस के मुताबिक, युवती ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संदीप के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। फिर गुस्से में आई युवती और उसके चचेरे भाई ने खुद ही संदीप को आग लगा दी। संदीप को आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग की लपटों में घिरे संदीप ने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह तुरंत आगे आया। उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, तब तक संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी युवती और उसके चचेरे भाई हरपाल सिंह को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मजीठा थाने के एसएचओ कर्मपाल सिंह ने फोन पर बताया कि युवक और युवती ने ही युवक की आग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर राजविंदर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती अभी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। ************* ये खबर भी पढ़ें: महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े: बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा पटियाला में महिला से मारपीट और लुधियाना की इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के विवाद के बाद निहंग जत्थेबंदियों में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर खालसा ने कहा कि निहंग बाणे की आड़ में कानून हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि क्या पूरे पंजाब में केवल एक ही महिला अश्लीलता फैला रही है। निहंगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी ने अर्धनग्न युवक को पीटा, VIDEO:बोले- इसने मार्केट में महिलाओं को अश्लील इशारे किए, पकड़ने पर हाथापाई की
    Next Article
    'किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे':नरोत्तम बोले-आशुतोष की क्षमता टिकट काटने की नहीं; वे कोई और, वहां हम बात करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment