Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अधिवक्ता के तीन मंजिला मकान में लगी आग:ई-स्कूटी में तेज धमाके से हुई घटना, तीन लोग फंसे, कई गाड़ियां खाक

    2 hours ago

    1

    0

    विश्व बैंक बर्रा में तीन मंजिला मकान में गुरुवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग से उठती लपटों ने तीन मंजिला मकान के दो फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटों में खुद को घिरा देख अधिवक्ता, उनकी टीचर पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुन इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पानी की बौछार कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी में तेज धमाके के साथ आग लगने की जानकारी मिली है। खाना खाने के बाद तीसरी मंजिल में था परिवार विश्व बैंक बर्रा एच ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सचान रियल स्टेट का काम करते है। उनके बेटे सुधांशु अधिवक्ता है। सुधांशु ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पिता, मां सुनीता, टीचर पत्नी श्वेता खाना खाने के बाद तीन मंजिल में बने कमरों में सोने चले गए। इस बीच पार्किंग एरिया में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में सफारी गाड़ी, बुलेट व ई-स्कूटी आ गई, जिससे आग और ज्यादा विकराल हो गई। गाड़ियों के धधकने से कई फीट तक उठती लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। गनीमत रही कि चीख-पुकार की आवाज सुनने के अलावा मकान में धुंआ भरने पर आग लगने का एहसास हो गया। इधर, लपटों के बीच फंसे अधिवक्ता व परिवार के अन्य सदस्यों से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित गृहस्वामी ने आग से लाखों की नुकसान होने की बात कही है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललिता गौतम में चार्जशीट लगते ही सीओ का हुआ ट्रांसफर:किठौर के सर्किल की जिम्मेदारी मिली, किठौर से रामप्रकाश सीओ ब्रह्मपुरी भेजे गए, मचा खलबली
    Next Article
    रथयात्रा के बाद डीजे मुकाबला, पुलिस ने तीन किए सीज:डीजे छुड़ाने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा, सिफारिशी फोन भी बजे, बैरंग लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment