Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी लूटकांड का खुलासा, पत्नी ने खुद रची साजिश:रामपुर में शेयर ट्रेडिंग में नुकसान छिपाने को लाखों की लूट की कहानी गढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक लाख रुपये नकद और 15 तोले सोने की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि वादी की पत्नी ने शेयर ट्रेडिंग में हुए लाखों रुपये के नुकसान को परिवार से छिपाने के लिए खुद ही लूट की कहानी रची थी। रामपुर पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को इस मामले में मुकदमा संख्या 137/26 दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया, उसने चाकू से महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया और एक लाख रुपये नकद तथा करीब 15 तोले सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला से गहन पूछताछ की। जांच में पता चला कि उसने परिवार को बताए बिना शेयर ट्रेडिंग में बड़ी रकम निवेश की थी, जिसमें उसे लगातार भारी नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई के लिए उसने अलग-अलग समय पर अपने जेवर भी गिरवी रखकर ऋण लिया था। पुलिस के मुताबिक, जब महिला को परिवार के सामने सच्चाई उजागर होने का डर सताने लगा तो उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। उसने अपने मोबाइल फोन से एक अज्ञात व्यक्ति को बुलाया और उसके साथ मिलकर अपने हाथ पर चाकू से हल्की चोट लगवाई, ताकि घटना वास्तविक लगे। इसके बाद घर से एक लाख रुपये नकद और करीब 15 तोले सोने के आभूषण लूटे जाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने विभिन्न तिथियों में शौकत अली रोड स्थित केपीजी गोल्ड लोन शाखा से अपने आभूषण गिरवी रखकर लाखों रुपये का ऋण लिया था। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय के निर्देशन में निरीक्षक अपराध अजयवीर सिंह, उपनिरीक्षक ब्रह्मा कुमार, मुख्य आरक्षी कंवर सिंह, मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार की टीम ने मामले की जांच कर कथित लूटकांड का खुलासा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रथयात्रा के बाद डीजे मुकाबला, पुलिस ने तीन किए सीज:डीजे छुड़ाने आए भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा, सिफारिशी फोन भी बजे, बैरंग लौटे
    Next Article
    बरेली पुलिस ने गोतस्कर को दौड़ाकर गोली मारी, गिरफ्तार:बोला-हाय अल्लाह! माफ कर दो, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment