Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन अशोकनगर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कार्यालय की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यालय के डिजाइन की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक आधुनिक और फ्यूचर-रेडी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर में अधिक Open Spaces विकसित किए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए यह परिसर अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बन सके।बैठक में जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को मोर्चा कार्यालयों, लॉन, जनसभा एवं सार्वजनिक संबोधन के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वांगचुक से डरते हैं प्रधानमंत्री, 2011 के अन्ना आंदोलन का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने साधा निशाना
    Next Article
    Punjab Politics: कादियान में बवाल के बाद बोले Partap Singh Bajwa, पुलिस और अपराधियों का है खतरनाक गठबंधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment