Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता का उत्पीड़न, दहेज के लिए मारपीट:पति, जेठ और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में दहेज उत्पीड़न का एक मामला महिला थाने में दर्ज किया गया है। सादाबाद की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ के मडराक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसके पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति और अन्य ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसने ससुराल वालों से कहा कि उसके पिता के पास जितना था, उन्होंने दे दिया और अब उनकी और दहेज देने की हैसियत नहीं है। इसी बात पर 19 मई 2022 को ससुराल वालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और गाली-गलौज की। पीड़िता के अनुसार, 20 मई 2025 को दोपहर में जब वह अपने कमरे में थी, तभी उसके जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति और सास से की, तो सभी ससुराल वालों ने उसे बदनाम करने का आरोप लगाया और उसके गले में दुपट्टे का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... होश आने पर उसे धमकी दी गई कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता और भाई ससुराल आए और समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। उन्होंने कहा कि पहले उनकी मांग पूरी की जाए, तभी वे उनकी बेटी को घर में रखेंगे।पीड़िता के पिता, भाई और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने कई बार ससुराल वालों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वे हर बार यही कहते रहे कि पहले उनकी मांग पूरी की जाए, उसके बाद ही कोई बात होगी। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी एसपी ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की जमीनी हकीकत परखी:गौरीगंज चेक पोस्ट पर गाड़ियां जांचीं, पुलिस को निर्देश दिए
    Next Article
    मथुरा में खाटू श्याम मंदिर में हुई भजन संध्या:हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे गाने पर झूमे भक्त, जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment