Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी के शिया बाहुल्य जायस में पुलिस की कड़ी निगरानी:एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च, एएसपी-सीओ भी रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के शिया बाहुल्य कस्बे जायस में पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। यह कदम खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और आगामी होली त्योहार के मद्देनजर उठाया गया है। आज पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे कस्बे में पैदल फ्लैगमार्च किया। इस दौरान जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौजूद रहे। फ्लैगमार्च में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और सरकारी वाहन शामिल थे। एसपी ने गश्त से पहले मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और सोशल मीडिया टीम को भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण जायस जैसे शिया मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ अखिलेश वर्मा और सीओ दिनेश मिश्रा सहित अन्य अतिरिक्त सीओ भी उपस्थित थे। ॉ
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCRTC और NSD ने महिला सुरक्षा पर किया नुक्कड़ नाटक:गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Next Article
    ककोर चौकी पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को खोजा:औरैया में नाबालिग शादाब को सकुशल परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment