Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCRTC और NSD ने महिला सुरक्षा पर किया नुक्कड़ नाटक:गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौर कैसकेड सोसायटी, रिवर हाइट सोसायटी और आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी के पास स्थित मार्केट में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और युवा शामिल हुए। इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के कलाकारों ने RNEx कम्युनिटी के सहयोग से किया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से बताया कि महिलाएं छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती हैं। नाटक में सार्वजनिक स्थानों और परिवहन के दौरान सतर्क रहने, हेल्पलाइन नंबर याद रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत आवाज उठाने का संदेश दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दीपांशु मित्तल ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एड्स नियंत्रण कर्मचारी नियमितीकरण की मांग पर अड़े:सहारनपुर में आंदोलन की चेतावनी, सरकार से ठोस निर्णय की अपील
    Next Article
    अमेठी के शिया बाहुल्य जायस में पुलिस की कड़ी निगरानी:एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च, एएसपी-सीओ भी रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment