Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 14 अधिकारियों का वेतन रोका:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में खराब प्रगति पर सीडीओ की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में विभिन्न योजनाओं में खराब प्रगति पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान और मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह के निर्देश पर 14 जिलास्तरीय अधिकारियों का मार्च 2026 का वेतन रोक दिया गया है। इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई फरवरी 2026 के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के बाद की गई है। समीक्षा में जनपद की विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम और सीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। जिन अधिकारियों की प्रगति 'बी', 'सी' और 'डी' ग्रेड में पाई गई, उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है ताकि विभागीय कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में, मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों का वेतन रोका गया है और नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें उपयुक्त स्वरोजगार प्रवीण शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) शैलेंद्र कुमार, उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अधिशासी अभियंता सीएंडडीएस संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ पी.के. सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीआरएनएसएस सतेंद्र विशेन सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता आवास विकास मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हरिओम श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता यूपीएसआईडीसीओ जगपाल वर्मा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) उमेश कुमार शामिल हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद में संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यों में सुधार लाने और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, अन्यथा भविष्य में और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनपद की रैंकिंग में सुधार और आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सतत अनुश्रवण और प्रभावी निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिलाएं नहीं रखें पूरे 9 दिन के व्रत:पहले और आखिरी दिन में भी लें फुल डायट, चैत्र नवरात्र में गाइनेकोलॉजिस्ट की गर्भवतियों को सलाह
    Next Article
    सुल्तानपुर में दवाओं की कीमतों पर UPMSRA का प्रदर्शन:NPPA को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment