Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में आबकारी टीम की छापेमारी:75 लीटर अवैध शराब बरामद, 4 मुकदमे दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान कई गांवों में छापेमारी कर 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त करीब दो कुंतल लहन (कच्चा माल) को भी नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। आबकारी टीम ने जमुनीपुर, राघीपुर, जहर अली का पुरवा और जलाली गांव में दबिश दी। सर्किल-3 के थाना बाजारशुक्ल क्षेत्र के अंतर्गत जहर अली का पुरवा और जलाली गांव से शराब जब्त की गई। इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। छापेमारी के साथ-साथ आबकारी टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य भी किया। लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे अपील की गई कि वे इस तरह के अवैध कार्यों से दूर रहें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने के लिए भी कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, विजेता हुए सम्मानित
    Next Article
    'लापता गैस कहने से माहौल बिगाड़ने की कोशिश':बरेली में कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment