Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में अंबेडकर प्रतिमा विवाद गरमाया:सपा नेता के साथ महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में 12 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता और ग्रामीणों ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई न की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। प्रतिमा स्थापना के बाद प्रशासन ने तोड़ा चबूतरा जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सूचना मिलने पर एसडीएम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने जेसीबी से चबूतरे को तुड़वा दिया और प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, 14 लोग जेल भेजे गए इस कार्रवाई के दौरान हालात बिगड़ गए और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सपा नेता का आरोप—लेखपालों ने बिगाड़ा माहौल सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर इस पूरे मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उनका कहना है कि दलित ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित की थी, लेकिन मौके पर मौजूद लेखपालों ने माहौल खराब करने के लिए पथराव किया और इसका आरोप ग्रामीणों पर डाल दिया। ग्रामीणों के उत्पीड़न का आरोप, गांव में तैनात पीएसी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कई गरीब ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अब भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में पीएसी तैनात है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील सपा नेता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोषों को परेशान न करने और ग्रामीणों से संवाद कर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है, ताकि गांव में फैली दहशत को खत्म किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट-दीवानी न्यायालय स्थानांतरण पर विराम, मिनी सचिवालय बनेगा:मुख्य मार्ग हाईवे पर एक ही परिसर में विकसित होगा नया भवन
    Next Article
    कागजों में मृत बुजुर्ग जिंदा पहुंचा DM दफ्तर:बस्ती में कफन ओढ़कर लेटा, जमीन बचाने की गुहार, CHC में स्वीपर पद पर कार्यरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment