Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट-दीवानी न्यायालय स्थानांतरण पर विराम, मिनी सचिवालय बनेगा:मुख्य मार्ग हाईवे पर एक ही परिसर में विकसित होगा नया भवन

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जिला कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र और महामंत्री ने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। वार्ता के बाद अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने जानकारी दी कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय को एक ही परिसर में विकसित किया जाएगा। यह परिसर मुख्य मार्ग हाईवे पर प्रस्तावित मिनी सचिवालय के रूप में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के बिना किसी भी भूमि को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। गोड़े गांव में कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं में व्याप्त असंतोष समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे किसी भी बड़े निर्णय से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कलेक्ट्रेट और दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:मुजफ्फरनगर में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
    Next Article
    अमेठी में अंबेडकर प्रतिमा विवाद गरमाया:सपा नेता के साथ महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment