Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में अखिलेश यादव बोले- गौरीगंज इतनी हॉट सीट है:जो बैठे हैं, वे जल जाएंगे, भाजपा सरकार में अन्याय की चरम सीमा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से सुल्तानपुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेठी में प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अमेठी में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए महंगाई, बेरोजगारी और मजदूरों के मुद्दों पर तीखा हमला बोला। नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित नेशनल हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वागत किया। इसी दौरान अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गौरीगंज सीट पर बिना नाम लिए कहा कि यह इतनी ‘हॉट सीट’ है कि जो अभी बैठे हैं, वे जल्द ही हट जाएंगे। वहीं अखिलेश यादव ने नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय की चरम सीमा है। उन्होंने कहा कि अन्याय हर स्तर पर हो रहा है- आर्थिक रूप से, महंगाई बढ़ाकर और बेरोजगारी बढ़ाकर। सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती- अखिलेश अखिलेश यादव सोमवार को सुल्तानपुर के रिजवान उर्फ पप्पू के यहां रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव कहा कि नोएडा में बड़ी संख्या में मजदूर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे, लेकिन सरकार और प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब अन्य राज्यों में मजदूरों का वेतन बढ़ा है, तो उत्तर प्रदेश में राहत क्यों नहीं दी गई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती, बल्कि एक तंत्र के सहारे काम कर रही है। उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नए नोट चलन में आ गए, लेकिन भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। तहसीलों और थानों में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार और बढ़ा है। वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को जिले की गौरीगंज विधानसभा को लेकर कहा विधायक राकेश प्रताप सिंह का बिना नाम लिए कहा कि गौरीगंज इतनी हाट सीट है कि जो बैठे है वो जल जाएंगे।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सुल्तानपुरी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित नेशनल हाईवे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े हुए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोकते हुए लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव गौरीगंज विधानसभा सीट को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने विधायक राकेश प्रताप सिंह का नाम लिए बिना कहा कि गौरीगंज इतनी हॉट सीट है कि जो बैठे हैं, वे जल जाएंगे। बता दें कि वर्तमान समय में राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज विधानसभा से विधायक हैं। सपा पार्टी ने 23 जून को राकेश प्रताप सिंह समेत सपा के तीन बागी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बाल विवाह रोकथाम पर दिया संदेश:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का कलेक्ट्रेट में हुआ लाइव प्रसारण
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी केस की सुनवाई टली:पेश नहीं हुआ कोई वकील, 6 मई नई तारीख; अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment