Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में असिस्टेंट टीचर ने किया सुसाइड:बेटा बोला- बीआरसी ने फोन पर काम का दबाव बनाया, तुरंत जवाब मांगा तो जान दे दी

    11 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली। उनकी तैनाती प्रतापगढ़ में थी। वहां उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी थी और वह बीएलओ का काम भी देख रहे थे। बुधवार को वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करने के बाद रात में प्रतापगढ़ से अपने घर आए। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों के साथ भोजन किया और फिर सोने चले गए। देर रात परिजनों ने उन्हें घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव की है। जानिए पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी राम प्रकाश वर्मा (46) पुत्र लल्लन वर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने रायपुर फुलवारी में मकान बनवाया था, जहां वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12) हैं। राम प्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी इंटर कॉलेज गौहानी में बोर्ड परीक्षा में लगाई गई थी। इसके साथ ही वह बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे। बताया जा रहा है कि इन जिम्मेदारियों के कारण वह मानसिक दबाव में थे। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करके घर आया था बुधवार को वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पूरी करने के बाद देर शाम घर पहुंचे। परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अलग कमरे में सोने चले गए। देर रात जब परिजनों ने देखा तो उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग अंदर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बीआरसी से फोन के बाद किया सुसाइड शिक्षक के बेटा आलोक वर्मा ने बताया कि उनके पिता पर विभागीय कार्य का काफी दबाव था। उनके अनुसार, घटना से पहले जब उनके पिता गांव जा रहे थे, तभी बीआरसी से फोन आया था। उस समय वह एक फॉर्म भर रहे थे, जिसमें लगभग 25 प्रतिशत कार्य शेष था। आधार कार्ड के अंतिम चार अंक उसी दिन जमा करने के लिए कहा गया था। आलोक का आरोप है कि उनके पिता ने फोन पर अगले दिन विवरण देने की बात कही, लेकिन उसी दिन जमा करने के लिए दबाव बनाया गया। यह भी कहा गया कि यदि जानकारी तत्काल जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई या केस किया जा सकता है। पिता बोले- मानसिक रूप से परेशान चल रहा था बेटा वहीं, पिता लल्लन प्रसाद वर्मा का कहना है कि घर में कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। राम प्रकाश पिछले करीब एक महीने से सुबह 6 बजे घर से निकलकर देर रात तक बीएलओ का कार्य कर रहे थे। विभागीय काम का बोझ अधिक था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट ना मिलने की पुष्टि की बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीएलओ कार्य के कारण मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार न ठहराने का उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ……………. ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीखी; बेटी चेहरा पोंछती रही उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में बीजेपी की 'महापाठशाला':रीता बहुगुणा जोशी बोलीं- बटुकों की चोटी खींचना गलत, अब शंकराचार्य को भी मान जाना चाहिए
    Next Article
    बहन की गला घोंटकर हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार:अपहरण की झूठी कहनी रचा, हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment