Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन की गला घोंटकर हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार:अपहरण की झूठी कहनी रचा, हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक महिला की गला घोंटकर भाई ने हत्या कर दी। हत्या कर उसके भाई अजय ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी अपहरण की कहानी गढ़ी। बुधवार शाम को उमा कांति का भाई अजय पुत्र रामनरेश उसे ससुराल से अपने साथ ले गया था। वहीं बुधवार की देर रात पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। इस घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त शॉल और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। उमा कांति की शादी 30 नवंबर 2025 को हुई थी। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप अजय पर लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। अजय ने घर के अंदर घरेलू विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया। शव की निशानदेही पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दही थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने घटना को छुपाने के लिए अपहरण का झूठा मामला गढ़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से झूठी अपहरण कहानी गढ़कर जांच को भटकाने का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी साक्ष्य और कड़ी पूछताछ के सामने उसका झूठ टिक नहीं सका। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच जारी रखे हुए है और साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई करेगी। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में असिस्टेंट टीचर ने किया सुसाइड:बेटा बोला- बीआरसी ने फोन पर काम का दबाव बनाया, तुरंत जवाब मांगा तो जान दे दी
    Next Article
    नहीं मिला स्ट्रेचर, कंधे पर बेटी को लेकर पहुंचा पिता:एसएन का है वायरल वीडियो, कॉलेज प्रशासन बोला गलत तरीके से बनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment