Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में बिना मान्यता चल रहे स्कूल-मदरसे पर कार्रवाई:कक्षाओं में लगा ताला, दो संस्थान अवैध पाए गए; बच्चों के दूसरे स्कूलों में दाखिले के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज विकास खंड में बिना मान्यता संचालित दो शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह और नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में दोनों संस्थान बिना मान्यता संचालित पाए गए, जिसके बाद कक्षाओं में ताला लगाकर उन्हें बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि धारूपुर स्थित जीपीएल पब्लिक स्कूल की जांच के दौरान विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि यहां यूकेजी से कक्षा 8 तक कुल 59 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पूरे सरनाम, असुरा के 8 छात्र उपस्थित मिले। बच्चों के दाखिले के दिए निर्देश बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें आयु-संगत कक्षाओं में नामांकित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय असुरा और कंपोजिट विद्यालय धारूपुर के प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्रवाई के दौरान प्राथमिक विद्यालय असुरा के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार त्रिपाठी और कंपोजिट विद्यालय धारूपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। मदरसा भी मिला अवैध इसी क्रम में इस्लाम नगर, असुरा स्थित मदरसा सैय्यदना इमाम हसन का भी निरीक्षण किया गया। जांच में यह मदरसा भी बिना मान्यता संचालित पाया गया। मदरसे में एलकेजी से कक्षा 9 तक कुल 183 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक मो. अन्सार ने बताया कि संस्था का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय में है, लेकिन अभी तक मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। संचालकों को दी चेतावनी खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में आयु-संगत कक्षाओं में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद दोनों संस्थानों की कक्षाओं में ताला लगाकर उन्हें बंद करा दिया गया। साथ ही संचालकों को भविष्य में बिना मान्यता किसी भी विद्यालय या मदरसे का संचालन न करने की सख्त हिदायत दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गर्ल्स कॉलेज के बाहर से युवती को उठाया:कार सवार गाड़ी में डालकर ले गए, पुलिस बोली-अपहरण का मामला नहीं
    Next Article
    Ankita Lokhande- Vicky Jain: ग्लैमर छोड़ आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, बिजनेसमैन पति संग की गायों की सेवा, साफ की गौशाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment