Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एक्सीडेंट में बेटा घायल:पिता को सूचना मिलते ही हॉर्ट अटैक से गई जान, लखनऊ के अस्पताल में था भर्ती

    13 hours ago

    2

    0

    अमेठी में एकलौता बेटे की एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही पिता की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती पिता के शव को लेकर परिजन घर पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार करने के बाद घायल किशोर को लेकर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मृतक का एकलौता बेटा घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल किशोर को स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हादसे में बेटे की घायल होने की सूचना जब लखनऊ के अस्पताल में भर्ती पिता को दी गई तो वह सदमे में आ गए और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे में दूसरे मृतक किशोर के परिजन बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही उसके शव को लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। देखें 2 तस्वीरें… हादसे में एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर के पास नैया नाला के पुल का है। हरिहरपुर मजरे फूला निवासी कलीम का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ शनिवार की दोपहर में अपने बाइक से किसी काम से सेमरौता जा रहा था। जबकि गंगानगर मजरे दांदुपुर निवासी मुजीब का 17 वर्षीय बेटा मोहम्मद अरमान अपने बाइक से सेमरौता से घर आ रहा था। इसी दौरान नैया नाला पुल पर दोनों की बाइकों का आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अरमान की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल को स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई लेकर पहुंचे। जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जबकि मृतक मोहम्मद अरमान के परिजन उसके शव को लेकर घर लौट गए और सुपुर्द ए खाक की रस्म पूरी की। घायल बेटे की सूचना मां ने अपने पति को दी वहीं, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल कैफ के पिता कलीम को जब उनकी पत्नी ने इस घटना की सूचना दी तो वह सदमे में आ गए और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। कलीम का हाल ही में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। बता दें कि कलीम 5 साल पहले सऊदी में बेकरी में काम करते थे। लेकिन हार्ट की बीमारी के कारण अपने घर में ही छोटी सी परचून की दुकान खोलकर परिवार का पालन पोषण करता था। कलिम के दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी सायमा उम्र 21 और दूसरी बेटी सायदा बनो उम्र 17 वर्ष, जो कि 10वीं में पढ़ रही है। अभी बेटियों की शादी नहीं हुई है। घायल कैफ सबसे छोटा था। वह 9वीं में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल सड़क हादसे में घायल होने के कारण लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, जिंदा दफन:14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला अलीगढ़ में मिट्टी के टीले में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनौन सीट पर विधायक विनय कुमार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिवम पांडेय, बसपा से शिवकुमार; कांग्रेस से कुतुबुद्दीन खान
    Next Article
    प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना सफाई कर्मी को पड़ा भारी:डीपीआरओ ने किया निलंबित, जांज के दौरान गांव में सफाई नहीं मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment