Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की हाईलेवल बैठक:सड़क हादसे रोकने पर फोकस, क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिए सख्त निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    अमेठी में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के साथ देर रात समीक्षा बैठक की। गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में रात 10 बजे से 12 बजे तक चली बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में नेशनल हाईवे से जुड़े सभी संबंधित थानों के क्रिटिकल कॉरिडोर प्रभारी और उनकी टीमों ने भाग लिया। एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखा जाए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे टीम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्रिटिकल कॉरिडोर टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों को बिना देरी प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनहानि को कम किया जा सके। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई एसपी ने रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े भारी और अन्य वाहनों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं, इसलिए इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी बैठक में दुर्घटना संभावित और संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने तथा पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात/तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइंस श्वेताभ भास्कर, प्रभारी यातायात सहित चयनित थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमें मौजूद रहीं। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड जिला जज की शिकायत पर दो पर केस:प्रतापगढ़ में जमीन पर कब्जे, धमकी और छवि धूमिल करने का आरोप
    Next Article
    रायबरेली का अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट समसपुर पक्षी विहार बदहाल:8 किमी में फैला है, सड़क टूटी, झीलों पर जलकुंभी का कब्जा; पानी और कैंटीन तक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment