Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, दूसरा आरोपी फरार; तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय यादव के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना 27 सितंबर की रात करीब साढ़े सात बजे सत्य प्रकाश साहू के घर हुई थी। आरोप है कि संजय यादव और उसका साथी सूरज यादव चेहरे पर कपड़ा लपेटकर सत्य प्रकाश साहू के घर पहुंचे थे। दोनों ने तमंचा सटाकर नगदी मांगी। विरोध करने पर आरोपियों ने बट से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी भागने लगे। चेहरे से कपड़ा हटने पर हुई पहचान भागने के दौरान हुई मारपीट में आरोपियों के चेहरे से कपड़ा हट गया। इसके बाद पीड़ित ने दोनों को पहचान लिया। ग्रामीणों ने पीछा कर संजय यादव को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी सूरज यादव मौके से फरार हो गया। तमंचा-कारतूस बरामद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने की बात कही है। पुलिस अब फरार आरोपी सूरज यादव की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नाले में डूबने से युवक की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, जलभराव निकासी के लिए खुलवाया गया था नाला
    Next Article
    बच्चों की कल्पना का प्रदर्शन:चित्रकला प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का चयन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment