Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों की कल्पना का प्रदर्शन:चित्रकला प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का चयन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया जनपद में ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) चिलकहर पर सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 58 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6, 7 और 8 के 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांच विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शिल्पी ठाकुर (कक्षा 7, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथीकला), अंशिका प्रजापति (उच्च प्राथमिक विद्यालय टीकादेवरी), आंचल कुमारी (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर अनुसूचित बस्ती), सूर्यांश राजभर (कक्षा 8, कंपोजिट विद्यालय चिंतामनपुर) और अनुष्का यादव (कक्षा 6, कंपोजिट विद्यालय चौकारी)। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) हिमांशु कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसमें शिक्षिका प्रियंका सिंह, सुफिया खातून, सप्तक परवीन, रिचा यादव और उत्कर्षा सिंह समेत अन्य शिक्षिकाओं का योगदान रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एआरपी निरंजन कुमार, हेमंत कुमार, शिक्षक संकुल शिवजन्म यादव, पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष अरुण पांडेय, मंत्री सत्यजीत सिंह, सुरेश आजाद, सतीश कुमार सिंह और विनय कुमार बिसेन समेत अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, दूसरा आरोपी फरार; तलाश जारी
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:औरैया के फफूंद में दिबियापुर से घर लौट रहे थे, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment