Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़:पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में

    22 hours ago

    1

    0

    अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी गांव के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि जब वे इस घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की और डंडा लेकर मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में होटल संचालक गिरफ्तार:बिना पहचान पत्र और सत्यापन के कमरा देने पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    CNG प्लांट के चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:खाना खाने जाते समय गन्ना ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment