Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CNG प्लांट के चौकीदार की सड़क हादसे में मौत:खाना खाने जाते समय गन्ना ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आया

    20 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में सीएनजी प्लांट के एक चौकीदार की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब चौकीदार अपनी पत्नी के बुलावे पर खाना खाने घर जा रहा था। रास्ते में खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली और सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चंदुआ चमरुआ गांव निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। सत्येंद्र पीलीभीत के जतीपुर गांव के पास स्थित एक सीएनजी प्लांट में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। शनिवार देर रात वह ड्यूटी पर था और उसकी पत्नी ने उसे जतीपुर गांव में खाना खाने के लिए बुलाया था। सत्येंद्र अपनी मोटरसाइकिल से प्लांट से गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैदिक इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे गन्ने से लदी एक ट्रॉली खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण सत्येंद्र को यह ट्रॉली देर से दिखाई दी। ट्रॉली से टकराने से बचने के लिए उसने अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से दूसरी दिशा में मोड़ा। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र मोटरसाइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रदीप विश्नोई ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा गन्ना लदे खड़े ट्रक से बचने के प्रयास में हुआ, जिसके बाद पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित वाहन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़:पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    प्रतापगढ़ के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव:आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत, दमकल कर्मियों ने वाल्व बंद कर टाली बड़ी दुर्घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment