Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, VIDEO:थप्पड़ों और लाठी से मारा, बचाने आई प्रेमिका के बाल खींचकर धक्का दिया

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग लड़क को पीटते दिख रहे हैं। पिटाई के दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिर उसके घर वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाल पकड़कर युवती को खींचा। महिलाओं ने भी उसे पीटा। भीड़ खींचकर लड़के को थोड़ी दूर ले गई। यहां उसे थप्पड़-घूंसे मारे। लाठी से पीटा। लड़की भागते हुए यहां भी पहुंच गई और लड़के को बचाने लगी। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस मालमे की जांच कर रही है। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल मंगलवार दोपहर को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान लड़की के घर वाले कहीं बाहर गए थे। अचानक जब वह घर पहुंचे तो युवक और युवती को साथ देखकर भड़क गए। लड़का उन्हें देखकर भागने लगा। परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उसे मारते हुए घर से बाहर लेकर आए। बीच सड़क यहां उसे पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने लड़के को घेर लिया। उनके साथ में घर की महिलाएं भी थीं। लड़की के घरवाले और गांव वाले युवक को लाठी-डंडों से पीटने लगे। युवक लगातार माफी मांगता रहा। मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। युवती अपने प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी। घर वालों ने उसे भी पीटा। बाल खींचकर धक्का दिया। थप्पड़ मारे। महिलाएं उसे पीटने लगीं। काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया, वीडियो की जांच कराई जा रही है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो कब का और कहां का है। स्थानीय स्तर पर ऐसी भी चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। -------------------- यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई की हत्या और सबूत मिटाने वाले बरी:संपत्ति के बंटवारे को लेकर था विवाद, साक्ष्यों के अभाव में आगरा कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    पीलीभीत में जमीनी विवाद में युवक ने तोड़ा दम:5 दिन पहले मारपीट में हुआ था घायल, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment