Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में सहालग में नए नोटों की कमी:बैंक ग्राहकों को लौटा रहे, बाजार में ऊंचे दाम पर बिक रहीं गड्डियां

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी में सहालग के चरम पर होने के बावजूद बैंकों में नए नोटों की कमी देखी जा रही है। शादियों के सीजन में नए नोटों की गड्डियों की बढ़ती मांग के बावजूद बैंक अधिकारी ग्राहकों को नोट उपलब्ध न होने का हवाला देकर लौटा रहे हैं। वहीं, खुले बाजार में ये नोट डेढ़ गुना से अधिक दाम पर आसानी से मिल रहे हैं, जिससे शादी वाले परिवारों को मजबूरन अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।विशेष रूप से 10, 20, 50 और 100 रुपये के नए नोटों की गड्डियों की मांग अधिक है। खाताधारक अपने बैंकों से नई करेंसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश शाखाओं में उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जा रहा है कि नई करेंसी उपलब्ध नहीं है। यही नोट बाजार में डेढ़ गुना से अधिक दाम पर आसानी से मिल जा रहे है।उदाहरण के लिए, 10 रुपये के 100 नए नोटों की एक गड्डी 1600 से 1700 रुपये में मिल रही है। इसी तरह, 20 रुपये के 100 नए नोटों की गड्डी के लिए ग्राहकों को 2400 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि 50 रुपये की गड्डी पर 500 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इससे शादी आयोजकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।बैंकों में खाताधारकों को नई गड्डियां न मिल पाना और खुले बाजार में इनकी सहज उपलब्धता कई सवाल खड़े कर रही है। एसबीआई गौरीगंज में मिले रामकृपाल ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 19 फरवरी को है, लेकिन उन्हें बैंक से नई करेंसी नहीं मिल पाई। इसी तरह, करुणा शंकर ने शिकायत की कि वे कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें नए नोटों की गड्डी नहीं मिल रही है।एलडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि जिले की चेस्ट में नई करंसी उपलब्ध नहीं है। आरबीआई को मांग भेजी गई है। उपलब्ध होते ही शाखाओं में आपूर्ति कर दी जाएगी। बाजार में ऊंची दर पर बिक्री प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आती है।अगर ऐसा है तो ये जांच का विषय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी किया, VIDEO:श्रावस्ती में टंकी कर दी खाली, ड्रमों में ईंधन भरकर भागे चोर
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा के 3 बैटर्स आउट:दिलप्रीत, युवराज और किर्टन पवेलियन लौटे, UAE के जुनैद सिद्दीकी को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment