Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक से 150 लीटर डीजल चोरी किया, VIDEO:श्रावस्ती में टंकी कर दी खाली, ड्रमों में ईंधन भरकर भागे चोर

    7 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में खड़े ट्रक-ट्रेलर से करीब 150 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की खास बात यह रही कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नारायनपुर निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार यादव बलरामपुर चीनी मिल से गन्ना खाली कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रक का पहिया पंचर हो गया। चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर रात में ट्रक में ही सो गया। सुबह उठने पर डीजल गायब मिला। मामले की पुलिस जांच कर रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर वीरपुर मोड़ के पास खड़े एक ट्रक-ट्रेलर से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी हो गया। पहिया पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ा किया ट्रक दरअसल नारायनपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव, जो राम धीरज के पुत्र हैं, बलरामपुर चीनी मिल से गन्ना खाली कर लौट रहे थे। गुरुवार रात पयागपुर क्षेत्र से गन्ना लादकर मिल गए थे। वापस आते समय वीरपुर मोड़ के पास उनके ट्रक का पहिया अचानक पंचर हो गया। चालक सोता रहा, चोरों ने डीजल टंकी खाली की पहिया पंचर होने के बाद चालक ने वाहन को पास ही एक दुकान के सामने खड़ा कर दिया और ट्रक में ही सो गए। देर रात दो चोर आए और आसपास रेकी करने के बाद जब कोई नहीं दिखा तो टंकी से पाइप लगाकर ड्रम से जोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने एक के बाद कई ड्रम भरे और पूरी टंकी ही खाली कर दी। सुबह उठने पर घटना का पता चला अगली सुबह जब चालक उठा तो उसने पाया कि ट्रक की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल डीजल चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: बदल गया कॉपियों का आकार:हर पेज पर कॉपी संख्या लिखना अनिवार्य, रुपए रखने पर होगी सील
    Next Article
    अमेठी में सहालग में नए नोटों की कमी:बैंक ग्राहकों को लौटा रहे, बाजार में ऊंचे दाम पर बिक रहीं गड्डियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment