Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला:ग्रामीणों ने खेत में ट्यूबवेल के पास देखा, परिजनों ने नीचे उतारा

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परसावां गांव निवासी 47 वर्षीय राम शिरोमणि यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव के रूप में हुई है। बुधवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में ट्यूबवेल के पास ग्रामीणों ने उनका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक राम शिरोमणि यादव अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं, जो सभी बालिग हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। मृतक के पिता श्याम बिहारी यादव ने बताया कि राम शिरोमणि सुबह घर पर ही थे। उन्होंने रोज की तरह गाय-भैंस को चारा दिया और ब्रश किया। इसके बाद वह कब और कहां चले गए, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हुई। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उनके पेड़ से लटके होने की सूचना दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ किमी पर ठहरे लेकिन नहीं हुई मुलाकात:संघ प्रमुख माधवधाम में तो सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में किया रात्रि विश्राम
    Next Article
    झांसी में पैर छूकर बुजुर्ग महिला के कुंडल चुराए…VIDEO:बोला- बुआजी, कुंडल अच्छे लग रहे, उतारकर दिखाओ, ऐसे ही मां को बनवाउंगा, अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment