Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पैर छूकर बुजुर्ग महिला के कुंडल चुराए…VIDEO:बोला- बुआजी, कुंडल अच्छे लग रहे, उतारकर दिखाओ, ऐसे ही मां को बनवाउंगा, अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा एक जालसाल बुजुर्ग महिला के कुंडल चुराकर ले गया। बाइक रोककर आरोपी ने महिला के पैर छुए। फिर बोला- बुआजी, आपका मम्मी इंतजार कर रही है। ये कुंडल बहुत अच्छे लग रहे है। उतारकर दिखाओ, ऐसे ही मां को बनवाउंगा। वो महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया और कुंडल चुराकर भाग गया। मंगलवार रात को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे कब्जे से टप्पेबाजी के कुंडल भी बरामद हुए हैं। घटना सीपरी बाजार में 12 फरवरी को हुई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कूड़ा फेंकने गई थी महिला सीपरी बाजार के मसीहागंज स्थित बौद्ध नगर निवासी दिनेश कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया- 12 फरवरी को मेरी दादी रनिया देवी (70) बच्चे का डायपर फेंकने घर के बाहर गई थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से एक युवक आया। पैर छूकर दादी से बोला- बुआजी कहां जा रही हो। मेरी मम्मी आपका आगे इंतजार कर रही हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद आरोपी बोला- बुआजी आपके कुंडल अच्छे लग रहे हैं। हमें अपनी मम्मी के लिए बनवाना है। कुंडल दे दो तो इसी डिजाइन के बनवा लूंगा। झांसे में आकर दादी ने कुंडल उतारकर दे दिए। फिर वो मम्मी के पास ले जाने की बात कहकर उनको बाइक पर बैठाकर ले गया। जब मोहल्ले के लोगों ने टोका आरोपी दादी को उतारकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी और ठगी का केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जांच पड़ताल कर सीसीसीटीवी कैमरे खंगाले। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के ओरछा के कुम्हर्रा गांव निवासी विजय अहिरवार पुत्र रघुनाथ के तौर पर हुई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी विजय अहिरवार को राजघाट कॉलोनी की पुलिया के पास से अरेस्ट कर लिया। उसके कब्जे से कुंडल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला:ग्रामीणों ने खेत में ट्यूबवेल के पास देखा, परिजनों ने नीचे उतारा
    Next Article
    लखनऊ यूनिविर्सटी में लगे 'भागवत गो बैक' के नारे:स्टूडेंट्स को पुलिस टांगकर ले गई, संघ प्रमुख का थोड़ी देर में कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment