Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवक की गला काटकर हत्या:घर से 800 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, 3 साल पहले की थी लवमैरिज

    6 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव आज सुबह घर से लगभग 800 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुकुल बाजार कस्बा निवासी शाहिद पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के पास हुई। युवक के गले पर धारदार हथियार से काटने के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिले के आलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार शाहिद ने 3 साल पहले गांव के ही पास की एक लड़की से लवमैरिज की थी। इसके बाद कुछ ही दिनों नें दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो गया। पत्नी छोड़कर मायके चली गई। घटना की रात करीब 9 बजे शरीफ को एक फोन आया और वह बात करते हुए निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा सुबह उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मामले में ससुराल वालों और बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 13 साल की लड़की से गैंगरेप,प्रिग्नेंट हुई:बाग की रखवाली करती है लड़की की फैमिली; 6 महीने तक वीडियो से ब्लैकमेल करते रहे आरोपी
    Next Article
    महराजगंज में होली-ईद पर पीस कमेटी बैठक:प्रशासन ने शांति और नियम पालन पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment