Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 13 साल की लड़की से गैंगरेप,प्रिग्नेंट हुई:बाग की रखवाली करती है लड़की की फैमिली; 6 महीने तक वीडियो से ब्लैकमेल करते रहे आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में 13 साल की एक लडकी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। 4 आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लड़की को 6 महीने तक ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करते रहे। लड़की के प्रेग्नेंट होने पर फैमिली को इसकी जानकारी हुई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में कुंदरकी ब्लॉक की है। यहां करीब 6 महीने पहले 13 साल की लड़की के साथ तहजीब पुत्र अकबर ने तमंचे के दम पर रेप किया।लड़की की फैमिली गांव के बाहर एक बाग की रखवाली करती है। फैमिली झोपड़ी डालकर बाग में ही रहती है। जिस वक्त लड़की का पिता मजदूरी करने गया था और वो बाग में अकेली थी, तभी आरोपी ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता पिता ने पुलिस को बताया कि, बच्चे बाग की रखवाली करते हैं। 6-7 माह पहले वह मजदूरी करने गया था। पत्नी बच्चों को बाग में छोड़कर खाना लेने घर चली गई थी। बच्चे बाग में अकेले रह गए। इस दौरान गांव का तहजीब आया और तमंचा दिखाकर नाबालिग बेटी को बाग से जबरन अपने साथ ले गया। पास में ईख के खेत की एक झोपड़ी में ले जाकर उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की का न्यूड वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि जब बुलाऊं तो चुपचाप आ जाना, वरना तेरा वीडियो वायरल कर दूंगा। इस धमकी की वजह से लड़की खामोश रही और तहजीब उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद तहजीब के भाई कमरे आलम पुत्र अकबर, कल्लू पुत्र छोटे निवासी तखतपुर अल्लाह उर्फ नानकर व एक अज्ञात युवक ने भी नाबालिग के साथ रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तहजीब लड़की को बुलाता रहा और वह खुद और उसके साथी उसके साथ रेप करते रहे। इस वारदात से किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों को पता चला तो लड़की ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लड़की ने मैनाठेर पुलिस को आपबीती बताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तहजीब, कमरे आलम, कल्लू व अज्ञात पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बनेंगे मॉडल वेंडिंग जोन:15 करोड़ रुपए एक साल में खर्च किए जाएंगे, सभी आठ जोनों में बनेंगी दुकानें
    Next Article
    अमेठी में युवक की गला काटकर हत्या:घर से 800 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, 3 साल पहले की थी लवमैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment