Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में होली-ईद पर पीस कमेटी बैठक:प्रशासन ने शांति और नियम पालन पर दिया जोर

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में आगामी होली और ईद सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने की। इसमें विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से त्योहारों के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गैर-परंपरागत जुलूस या नए आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को प्रशासन द्वारा तय रूट और समय का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पहले से सुनिश्चित की जाए, क्योंकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आयोजकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं, इसलिए इन्हें आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने होलिका को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक करें। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर बिजली के खंभों और तारों की जांच कर मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने और प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी लोग नियमों का पालन करें। उन्होंने लाउडस्पीकर निर्धारित सीमा में ही बजाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में युवक की गला काटकर हत्या:घर से 800 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, 3 साल पहले की थी लवमैरिज
    Next Article
    बृजभूषण सिंह ने अधिकारियों के इस्तीफों को बताया 'नौटंकी':गोंडा में पूर्व PCS अलंकार-अयोध्या डिप्टी कमिश्नर पर कहा- ऐसे लोग नौटंकीबाज और फ्राडिया हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment