Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में युवक और बेटे पर लाठी-रॉड से हमला:पुरानी रंजिश में पीटा, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज; चार हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव का है। बुधवार शाम विजय बहादुर सिंह पुत्र अनंत शरण सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के अशोक कुमार मिश्रा और उनके भाई अरविंद मिश्रा अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विजय बहादुर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई शुरू कर दी। जब विजय बहादुर का बेटा अनुराग सिंह अपने पिता को बचाने आया, तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विजय बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अशोक कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, हरिओम मिश्रा और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले पर जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खेली रंगों की होली:फिल्मी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, होली की मस्ती में नजर आए आला अधिकारी
    Next Article
    अलीगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली:टप्पल के जट्टारी-पिसावा मार्ग पर पति के साथ जा रही थी मायके, हालत नाजुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment