Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी सेना भर्ती कार्यालय अयोध्या स्थानांतरित करने का विरोध:सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षामंत्री को पत्र लिखा, कहा- फैसले पर दोबारा विचार करें

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) को अयोध्या स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस मुद्दे को लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया है और केंद्र सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कार्यालय को यथावत अमेठी में बनाए रखने का आग्रह किया है। सांसद शर्मा ने बताया कि अमेठी का सेना भर्ती कार्यालय क्षेत्र के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां भर्ती रैली, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और मार्गदर्शन जैसी सभी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर पूरी होती हैं, जिससे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलती है। इस कार्यालय के माध्यम से अब तक हजारों युवा भारतीय सेना में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली सहित आसपास के जिलों के युवाओं की सेना में भर्ती होने की एक लंबी परंपरा रही है। यदि कार्यालय को अयोध्या स्थानांतरित किया जाता है, तो अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे विशेषकर ग्रामीण और कमजोर वर्ग के युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सांसद के अनुसार, यह एआरओ वर्ष 1988 में स्थापित किया गया था और इसके अंतर्गत 13 जनपद आते हैं। प्रस्तावित स्थानांतरण से क्षेत्र में असंतोष और चिंता का माहौल व्याप्त है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि युवाओं के हित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को वापस लिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 31 नमूनों की जांच में एक अशुद्ध मिला:कुशीनगर में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ अभियान, चार नमूने प्रयोगशाला भेजे
    Next Article
    मथुरा के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू:राष्ट्रपति के परिसर में पहुंचते ही शुरू हुई जोरदार बारिश, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने लिए छाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment