Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के इस्कॉन मंदिर पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू:राष्ट्रपति के परिसर में पहुंचते ही शुरू हुई जोरदार बारिश, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने लिए छाते

    14 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गईं हैं। आर्मी के हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरा। यहां से कार में सवार राष्ट्रपति वृंदावन के रेडिसन होटल पहुंची। यहां पर वह एक घंटे विश्राम करेंगी। इसके बाद शाम को वह वृंदावन के स्कॉन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। करीब 7 बजे प्रेम मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन पूजन करेंगी। रात में फिर वापस रेडिसन होटल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन खास तैयारी कर रहा है। मंदिर को देसी विदेशी फूलों से सजाया गया है। भगवान के लिए भी खास पोशाक तैयार कराई गई है। राष्ट्रपति यहां आधा घंटे रहेंगी। इससे पहले वह अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं थीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा- अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था। इस पवित्र भूमि पर कदम रखना ही मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम ने उनका स्वागत किया। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा था। इससे पहले वह 1 मई, 2024 को अयोध्या आई थीं। राष्ट्रपति अयोध्या में करीब 5 घंटे रुकने के बाद दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे की तस्वीरें देखिए… राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी सेना भर्ती कार्यालय अयोध्या स्थानांतरित करने का विरोध:सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रक्षामंत्री को पत्र लिखा, कहा- फैसले पर दोबारा विचार करें
    Next Article
    गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी:मुजफ्फरनगर में 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख नकद बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment