Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amit Shah मंगलवार को Chhattisgarh राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

    3 hours from now

    2

    0

    (फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसार, राज्य के दौरे के दौरान वह रायपुर में ‘आर्टेमिस शांति अस्पताल’ का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वह नवा रायपुर अटल नगर में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे।छत्तीसगढ़ एक नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक नवंबर को कहा था कि राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस साल आयोजित राजोत्सव ऐतिहासिक और विशेष है क्योंकि माओवाद के खतरे से मुक्त होने के बाद राज्य का यह पहला स्थापना दिवस है। राज्य को 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया गया था।इसके साथ ही क्षेत्र में चार दशक से जारी माओवादी विद्रोह का अंत हो गया। साय ने शनिवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक नवंबर 2000 को राज्य के गठन के 26 साल पूरे होना सभी के लिए गर्व का क्षण है।उन्होंने कहा, ‘‘इस साल का राजोत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला स्थापना दिवस है जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर बढ़ रहा है।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के कारण ही छत्तीसगढ़ का गठन संभव हो पाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP और ABVP का विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, कई राज्यों में रैलियां
    Next Article
    Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 120 किमी की रफ्तार से टकराया चक्रवात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment