Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    1 hour ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार कपूर ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके बाद आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खातीं। इससे पुलिस को शक है कि यह फर्जी कॉल था। किसी ने गैंग का नाम लेकर डर पैदा करने की कोशिश की। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। गौरतलब है कि तुषार कपूर फेमस एक्टर जितेंद्र और प्रोड्यूसर शोभा कपूर के बेटे हैं। उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। तुषार ने साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं। फिल्म हिट रही और तुषार को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने 'क्या दिल ने कहा', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'ये दिल' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। 'क्या कूल हैं हम', 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' उनकी चर्चित फिल्में हैं। फिल्म 'शोर इन द सिटी' में उनके अभिनय को भी सराहना मिली। तुषार ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। साल 2021 में उन्होंने अपनी किताब 'बैचलर डैड' लिखी। इसमें उन्होंने सिंगल पिता बनने के अपने अनुभव साझा किए। तुषार ने शादी नहीं की है। जून 2016 में सरोगेसी के जरिए वह बेटे लक्ष्य के पिता बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका
    Next Article
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment