Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टॉप स्कोरर, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया है। वे वनडे फॉर्मेट को जून 2025 में पहले ही अलविदा कह चुके हैं। मैक्सवेल ने T20I के साथ लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। अब वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते रहेंगे। मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन के आखिरी तक है। वे आईपीएल में भी नजर आ सकते हैं। मैक्सवेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी में ओमान के खिलाफ खेला था। यह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था। 130 टी-20 इंटरनेशनल खेले मैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए। वे इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी टी-20 इंटरनेशनल में इतने ही शतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट भी खेले। इसमें 339 रन बनाए। उनका इकलौता टेस्ट शतक 2017 में भारत के खिलाफ रांची में आया था। फ्यूचर को लेकर लगातार बातचीत, पर दबाव नहीं था मैक्सवेल ने कहा कि उनके भविष्य को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी। ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले और बाद में इस पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था। हमने वापसी का रास्ता खुला रखा था। कुछ सीरीज में टीम नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती थी। बांग्लादेश में ऐसा हुआ और खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। MCG में विदाई मैच की उम्मीद थी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज में मेलबर्न में एक टी-20 मैच खेला जाएगा। मैक्सवेल को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियन बोर्ड उन्हें अपने घरेलू मैदान MCG पर विदाई मैच खेलने का मौका देगा। मैक्सवेल ने कहा कि पिछले 15 साल में मेलबर्न उनके लिए घर जैसा रहा है। इसीलिए वे इस फॉर्मेट में एक यादगार विदाई की उम्मीद कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित-विराट 7 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ खेलेंगे:कोहली ने यहां 50 की औसत से 596 रन बनाए, रोहित को अब भी शतक का इंतजार
    Next Article
    एशियन हॉकी चैंपियंस- भारत ने कोरिया को 8-0 से हराया:सभी 5 मैच जीतकर 15 अंक हासिल किए; सेमीफाइनल में फिर इसी टीम से मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment