Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

    14 hours ago

    3

    0

    महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को 84वें जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास ‘जलसा’ से बाहर आकर प्रशंसकों की भारी भीड़ का अभिवादन किया। इसके साथ ही उन्होंने हर साल अपनी एक झलक पाने के लिए एकत्र होने वाले प्रशंसकों से मिलने की अपनी परंपरा को जारी रखा। अभिनेता ने जुहू स्थित अपने घर के एक ऊंचे चबूतरे पर खड़े होकर भीड़ की ओर हाथ हिलाया, जबकि कई लोग इस क्षण को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।बच्चन के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग उस चबूतरे के आसपास खड़े थे, जिसे लाल फूलों की एक बड़ी माला से सजाया गया था। इस खास मौके पर बच्चन ने गहरे मैरून रंग का कुर्ता पहना था और अपने कंधे पर भूरे रंग की कश्मीरी पश्मीना शॉल डाल रखी थी। इस साल बच्चन का जन्मदिन उनके नियमित रविवार के ‘दर्शन’ के दिन ही पड़ा।यह एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है, जिसके तहत बच्चन अपने आवास के बाहर एकत्र हुए प्रशंसकों के सामने आते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। प्रशंसक बच्चन की कई फिल्मों के उनके प्रसिद्ध किरदारों वाले रूप में नजर आए, जबकि अन्य लोग महानायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाली तख्तियां थामे हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण
    Next Article
    गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment