Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप

    19 hours ago

    2

    0

    गांधीनगर नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान पेथापुर पुलिस थाने के भीतर हंगामा करने, एक पुलिस निरीक्षक के काम में बाधा डालने और समुदायों के बीच तनाव भड़काने के प्रयास के आरोप में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी तथा सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी से यह जानकारी मिली है। प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर आठ अक्टूबर को उस समय हुई जब वार्ड नंबर चार से कांग्रेस उम्मीदवार यूनुस परमार को पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।उन पर और उनके सहयोगियों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रचारक को धमकाने का आरोप था। पेथापुर के पुलिस थाना अधिकारी (पीएसओ) ने पुष्टि की कि रविवार रात मेवाणी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पेथापुर पुलिस थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक ए. एम. देसाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आठ अक्टूबर को रात करीब 10 बजे पेथापुर के संजरी पार्क में भाजपा उम्मीदवार के प्रचारक भावेश भावसार को कथित तौर पर परमार और उनके सहयोगियों ने धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने भावसार को उस इलाके में चुनाव प्रचार करने या प्रवेश करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद परमार और अन्य अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ पेथापुर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत सौंपी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात
    Next Article
    विपक्षी नेता Rahul Gandhi और खरगे Supreme Court तक निकालेंगे मार्च, CJI से मांगा मिलने का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment